5 सितंबर 2017 - 13:57
आले सऊद ने लगाई मस्जिद में नमाज़ पढ़ने पर पाबंदी

नमाज़े जुमा से रोके जाने पर लोगों ने मजबूरी में मस्जिद इमाम सादिक़ अलै० के बाहर नमाज़ पढ़ी।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना : बहरैन में आले सऊद द्वारा नमाजियों को नमाज़ पढ़ने से रोक दिया गया। जिसके कारण नमाज़ियों को मस्जिद के बाहर फ़ुरादा नमाज़ अदा करनी पड़ी। नमाज़े जुमा से रोके जाने पर लोगों ने मजबूरी में मस्जिद इमाम सादिक़ अलै० के बाहर नमाज़ पढ़ी। बहरैन में  चैनल 14 के अनुसार अलग अलग क्षेत्र में शान्तिपूर्वक आले सऊद का विरोध किया गया।
 ज्ञात रहे कि शैख़ ईसा क़ासिम की नागरिकता समाप्त कर दिये जाने के बाद से आले सऊद शासन का विरोध हो रहा है। जबकि अलदराज़ क्षेत्र  में पिछले 15  महीनों से सेक्यूरिटी फ़ोर्सेज़ लगी हैं।